महासमुन्द
दशहरा मैदान मेें इस साल जलेगा 30 फीट का रावण
30-Sep-2022 3:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दिशा नाट्य मंच रामलीला की प्रस्तुति देंगे
महासमुंद, 30 सितम्बर। विजयादशमी पर इस वर्ष पंडित जयलाल प्रसाद शर्मा दशहरा मैदान में 30 फीट ऊंचे रावण पुतला के दहन के साथ आकर्षक आतिशबाजी होगी। इसकी तैयारियों के लिए श्रीराम मंदिर परिसर में दशहरा उत्सव आयोजन समिति मानस भवन की बैठक आयोजित हुई। विजयादशमी पर्व को 6 दिन ही शेष रह गए हैं। लिहाजा दशहरा उत्सव आयोजन समिति और मुख्य नगरपालिका परिषद के सहयोग से तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। कार्यक्रम के अंतर्गत रावण पुतला का निर्माण आर्टिस्ट नारायण प्रजापति कुम्हार पारा द्वारा 30 फीट ऊंचे आकर्षक रावण पुतले का निर्माण किया जा रहा है। श्रीरामलीला मंचन में बॉलीवुड के सितारे दिशा नाट्य मंच अपनी प्रस्तुति देंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे