महासमुन्द

नियोगी शहादत दिवस पर किसान-मजदूरों की रैली-सभा
30-Sep-2022 3:53 PM
नियोगी शहादत दिवस पर किसान-मजदूरों की रैली-सभा

महासमुंद, 30 सितम्बर। मजदूर नेता कामरेड शंकर गुहा नियोगी के शहादत दिवस पर गुरूवार को कृषि उपज मंडी में रैली व सभा का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व विधायक जनक लाल ठाकुर, महासमुंद जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर जुगनू चन्द्राकर, अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के उपाध्यक्ष मदन लाल साहू, सदस्य ललित कुमार,उत्तम कुमार,मनोज कुमार ने राज्य और केंद्र सरकार से किसान आयोग का जल्द गठन करने की मांग की है।

जागेश्वर जुगनू चन्द्राकर और जनकलाल ठाकुर ने कहा कि मांगों को लेकर किसान महा बइठका का आयोजन आगामी 21 अक्टूबर को कृषि उपज मंडी महामसुंद में करने कर निर्णय लिया गया है। हमारी मांग है कि राज्य सरकार सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों का दाना-दाना धान खरीदी निश्चित करे, भाजपा सरकार की दो साल का किसानों को धान का बकाया बोनस दे और छत्तीसगढ़ में किसान आयोग का गठन करे।

केंद्र सरकार से मांग है कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप सभी फसलों का लागत से डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करें, कृषि उपजों को बारहों माह न्यूनतम समर्थन मूल्य में खरीदी की कानूनी गारंटी दी जाए।


अन्य पोस्ट