महासमुन्द
शराब ले जाते युवक पकड़ाया
30-Sep-2022 3:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 30 सितम्बर। बसना पुलिस ने ग्राम बनडबरी से ग्राम पतेरापाली जाने के रोड किनारे बोलेरो चालक को महुआ शराब का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के पास से 50 लीटर महुआ शराब जब्त की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस के अनुसार महुआ शराब परिवहन के आरोप में ग्राम जोगीडीपा थाना साहिहा थाना सारंगढ़ बिलईगढ़ निवासी विजय खडिय़ा (30) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपने बोलेरो में महुआ शराब की तस्करी कर रहा था। मुखबिर से सूचना मिलते ही घटना स्थल पर टीम पहुंचकर कार्रवाई की। 50 लीटर महुआ शराब की कीमत 10 हजार व परिवहन में प्रयुक्त कार कीमती 4 लाख को भी जब्त कर किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे