महासमुन्द
राज्य शालेय क्रिकेटमें आयुषी का चयन
27-Sep-2022 5:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 27 सितम्बर। वेडनर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा दसवीं की छात्रा आयुषी चंद्राकर का चयन राज्य स्तरीय टेनिस क्रिकेट शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह राज्यस्तरीय प्रतियोगिता जिला कोरबा में आज 27 सितंबर से 30 सितंबर तक आयोजित होगी। आयुषी के चयन पर शाला के मैनेजर रेव्ह. फ ादर जार्ज कवालम एवं प्राचार्य रेव्ह. फादर देवानंद बाघ सहित समस्त शाला परिवार हर्षित हुए एवं आयुषी की उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे