महासमुन्द
महासमुंद, 27 सितम्बर। राजस्व की वसूली नहीं होने से पालिका में आर्थिक संकट छाया हुआ है। इसकी वजह से पालिका अपने कर्मचारियों को पालिका वेतन नहीं दे पा रही है। दो महीने से कर्मचारियों को वेतन बकाया है। डीए व आवास भत्ते की मांग को लेकर कर्मियों के पिछले माह अनिश्चितकालीन आंदोलन में चले जाने से आर्थिक संकट बन गई है।
पालिका के नियमित और प्लेसमेंट कर्मियों का जुलाई-अगस्त माह का वेतन लंबित है। सितंबर
माह समाप्त होने में मात्र 4 दिन शेष रह गए हैं। इस माह भी वेतन नहीं मिला पाया तो तीन माह का वेतन लंबित हो जाएगा।
जानकारी अनुसार अफसरों ने शासन से वेतन भुगतान की मांग के लिए राज्य शासन को मांग पत्र भेजा है जिसका कोई जवाब नहीं मिला है। दो-दो माह से वेतन न मिलने से नियमित से ज्यादा प्लेसमेंट कर्मियों की स्थिति खराब है जो रोज दफ्तर में पहुंच अफसरों से वेतन भुगतान की जानकारी मांग रहे हैं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशीष तिवारी का कहना है कि शासन से वेतन भुगतान के लिए राशि की मांग की गई है। नए और पुराने बकाया को मिलाकर कुल 701 करोड़ 86 लाख के राजस्व का लक्ष्य है, जिसमें मात्र 41 लाख 19 हजार रुपए ही पालिका वसूल पाई है।