महासमुन्द

अवैध कब्जा-अवैध शराब के खिलाफ कमरौद के ग्रामीणों ने घेरा खल्लरी थाना
26-Sep-2022 3:29 PM
अवैध कब्जा-अवैध शराब के खिलाफ कमरौद के ग्रामीणों ने घेरा खल्लरी थाना

महासमुंद, 26 सितम्बर। कमरौद के ग्रामीणों ने कल रविवार को खल्लरी थाना का घेराव कर दिया। इस दौरान अक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस व प्रशासन के खिलाफ  जमकर नारेबाजी की और गांव में अवैध शराब और अवैध जमीन कब्जा करने वालों के खिलाफ  नामजद शिकायत करते हुए एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान मौजूद ग्रामीणों ने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी है। थाने का घेराव करने पहुंचे कमरौद गांव निवासी तुकाराम पटेल, कृष्ण कुमार सेन, लीला धर पटेल सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में हेमलाल सतनामी, देव कुमार, रामेश्वर, देहुती बाई, दिनेश कुमार सहित कुछ अन्य लोगों के द्वारा अवैध शराब की बिक्री की जाती है। साथ ही गांव की जमीन पर कई जगह अवैध तरीके से कब्जा किया जा रहा है। कमरौद गांव के लोग जब इन्हें रोकते हैं  मारपीट की जाती है।

साथ ही झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जाती है। कल रविवार की सुबह भी उनके अवैध काम धंधों को बंद करने की बात पर गांव में विवाद हुआ है। संबंधितों के द्वारा गांव के लोगों से गाली गलौच करते हुए धमकी दी गई है। अत: आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से त्रस्त होकर भारी तादात में ग्रामीण थाना खल्लारी पहुंचे और थाना घेराव करते हुए गिरफ्तारी की मांग की गई है। 

 


अन्य पोस्ट