महासमुन्द
छत्तीसगढ बास्केटबॉल टीम में अभिषेक का चयन
26-Sep-2022 3:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 26 सितम्बर। छत्तीसगढ प्रदेश बास्केटबॉल संघ द्धारा आयोजित बास्केटबॉल सलेक्शन ट्रायल में महासमुंद जिले से अभिषेक अंबिलकर पिता जयंत राम अंबिलकर का चयन ’राष्ट्रीय जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता राजस्थान’ के लिए हुआ है। यह आयोजन दिनांक 13 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। राज्य स्तरीय सलेक्शन ट्रायल कल भिलाई में आयोजित किया गया जिसमें बेहतर खेल प्रदर्शन के आधार पर अभिषेक का चयन छत्तीसगढ बास्केटबॉल की टीम में किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे