महासमुन्द

माता कर्मा कन्या कॉलेज में जिला स्तरीय यूथ रेड क्रॉस काउंसलर प्रशिक्षण कार्यक्रम
24-Sep-2022 4:12 PM
माता कर्मा कन्या कॉलेज में जिला स्तरीय यूथ रेड क्रॉस काउंसलर प्रशिक्षण कार्यक्रम

महासमुंद, 24 सितम्बर। शासकीय माता कर्मा कन्या कॉलेज महासमुंद में जिला स्तरीय यूथ रेड क्रॉस काउंसलर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। यह कार्यक्रम एसआर बंजारे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सचिव इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी महासमुंद एवं मुख्य अतिथि प्रोसेसर अनसूया अग्रवाल प्रभारी प्राचार्य शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद उपस्थिति में संपन्न हुआ। महाविद्यालय में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एसबी कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया।
 

वहीं जिला संगठक अशोक गिरि गोस्वामी ने रेडक्रॉस के गतिविधियों की जानकारी दी।

 


अन्य पोस्ट