महासमुन्द
सडक़ हादसे में बाइक सवार की मौत
24-Sep-2022 2:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 24 सितम्बर। एनएच-53 तुमगांव तिराहा के पास हुए सडक़ हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं बाइक चालक को हल्की चोट आई है। मृतक व घायल धनोरा पिथौरा के रहने वाले है। बताया जा रहा है कि ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हुई है। तुमगांव थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक चितरंजन साहू ने बताया कि धनोरा पिथौरा निवासी राय सिंह ठाकुर पिता बिसहुआ 59 अपने साथी सुरेश साहू के साथ उसके भतीजे को देखने तुमगांव आए थे।
सुबह 11 बजे ये दोनों वापस अपने गांव जा रहे थे। सरायपाली जाने के लिए तिराहे को पार कर रहे थे, उसी समय ट्रेलर क्रमांक आरजे 39 जी, 2903 के चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए बाइक क्रमाक सीजी 06 सीवी 2136 को ठोकर मार दिया। इससे ट्रेलर की चपेट में आने से राय सिंह ठाकुर की दर्दनाक मौत हो गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे