महासमुन्द
पंचायतों में गठित क्लब के पदाधिकारियों की बैठक
24-Sep-2022 2:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 24 सितम्बर। राजीव युवा मितान क्लब योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायतों में गठित क्लब के पदाधिकारियों की बैठक हुई।
राजीव युवा मितान क्लब के विधानसभा संयोजक रेखराज पटेल व व्यंकटेश चंद्राकर की मौजूदगी में ग्राम पंचायत पचरी, ग्राम पंचायत लखनपुर, ग्राम पंचायत छिन्दौली व ग्राम पंचायत तुरेंगा में बैठक ली। उन्होंने बताया कि राजीव युवा मितान क्लब छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। जिसके तहत प्रत्येक 2500 की आबादी पर एक क्लब का गठन गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे