महासमुन्द
युवक पर हमला
23-Sep-2022 6:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 23 सितम्बर। सरायपाली पोस्ट ऑफिस के पास एक युवक को ठोस वस्तु से मारकर चोट पहुंचाया और आरोपी वहां से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार वार्ड क्रमांक 1 वीरेन्द्र नगर सरायपाली निवासी परदेशी सिंह राजपूत बुधवार को अपनी बाइक को बनाने के लिए अपने दोस्त नमिंदर सिंह नगीना के साथ पोस्ट ऑफिस चौक के स्थित मैकेनिक के पास गया था। सुबह 10.40 बजे दुकान के बाहर खड़ा था। उसी समय संजय नगर निवासी मुंडा उर्फ मुकेश यादव वहां आया और गाली देते अपने पास रखे ठोस वस्तु से हमला कर दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे