महासमुन्द
वेन की ठोकर से बाइक सवार की मौत
22-Sep-2022 3:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 सितम्बर। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 नवागांव मोड़ पुलिया के पास वेन की ठोकर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना पटेवा थाना का है। पुलिस के अनुसार ग्राम सरगुल थाना डोंगरीपाली जिला सोनपुर निवासी मृतक विक्रम राणा अपने बाइक ओडी 31 जे 6536 में अपनी बेटी अलिभा राणा के साथ 14 सितंबर सुबह 5 बजे रायपुर जाने निकला था। सुबह 9 बजे एनएच 53 रोड नवागांव मोड़ पुलिया के पास पहुंचे थे। उसी समय पीछे से आ रही कार क्रमांक सीजी 04 एमबी 2106 के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ठोकर मार दिया। इससे विक्रम राण की मौत हो गई। वहीं उसकी पुत्री को चोट आई थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे