महासमुन्द
बिजली चोरी पर सतर्कता टीम की दबिश
19-Sep-2022 7:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 19 सितम्बर। विद्युत विभाग के सरायपाली संभाग में पिछले दिनों से सतर्कता टीम द्वारा विभिन्न विद्युत केंद्रों की आकस्मिक निरीक्षण कर रहे हैं। इसी के तहत छुईपाली वितरण केंद्र के अंतर्गत 2 दिनों में 78 पंप के अवैध कनेक्शन पकड़े गए। इससे अवैध पंप कनेक्शनधारियों में हडक़ंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक 4 दिनों में 132 लोगों द्वारा स्थल पर ही अस्थाई कनेक्शन लिया गया। वहीं बीते दिनों सरायपाली शहर में 6 टीमों द्वारा सघन जांच व बकाया राशि वसूली अभियान चलाया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे