महासमुन्द

काव्यांश साहित्य एवं कला पथक संस्थान छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का काम कर रहा-संसदीय सचिव
19-Sep-2022 4:34 PM
काव्यांश साहित्य एवं कला पथक संस्थान छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का काम कर रहा-संसदीय सचिव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 19 सितम्बर।
काव्यांश साहित्य एवं कला पथक संस्थान द्वारा आयोजित हिन्दी मास कार्यक्रम में हिन्दी साहित्य विमर्श एवं पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता चित्ररंजन कर थे। विशेष अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग, बलदाऊ राम साहू, पोखन लाल जायसवाल, पूरन लाल जायसवाल, स्काउट गाइड जिला अध्यक्ष दाऊलाल चंद्राकर रहे।

हिन्दी साहित्य एवं कला पथक संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर सहित अतिथियों ने शिक्षिका द्रौपदी साहू की लिखी काव्य संग्रह की पुस्तक दस्तक का विमोचन किया। इस दौरान संस्थान के अध्यक्ष भागवत जगत और पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर को काष्ट से निर्मित अभिनंदन पत्र भेंट किया।

मुख्य अतिथि के आसंदी से संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि काव्यांश साहित्य एवं कला पथक संस्थान छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का काम कर रहा है। ये ऐसे सांस्कृतिक धरोहर है जो आज विलुप्त होने की कगार पर हैं। आज भी ऐसे वाद्य यंत्र है नई पीढ़ी ने देखा तक नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हिन्दी साहित्य, कवि प्रक्रति के पूजक होते है।

इस मौके पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने द्रौपदी साहू को उनकी लिखी पुस्तक के लिए शुभकामनाएं दी और संस्थान के प्रथम तल में भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की।
इस मौके पर नपाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग, महेश राजा, प्रलय थिटे, राजेश्वर खरे, जयराम पटेल, बी आर साहू, आर बी साहू, दिनेश चौबे, युवराज सिंह चंद्राकर, पंकज चंद्राकर,हेमू कुमार पटेल, आत्मा राम साहू, ओमप्रकाश चंद्राकर, वृंदावन पटेल, चेतन सिंह दीवान, जितेश्वर साहू, डोलामणी साहू, जगन्नाथ ध्रुव, डा.देवेन्द्र कुमार साहू, सती साहू,मधु शर्मा फ ारूख मोहम्मद,केतन साहू, रविन्द्र नायक, मंच संचालन सुरेन्द्र मानिकपुरी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट