महासमुन्द
महासमुंद, 19 सितम्बर। ओडिशा की ओर से 8 किलो गांजा लेकर महासमुंद के रास्ते गुजर रहे तीन आरोपियों को पुुलिस ने हिरासत में लिया है। सायबर सेल एंव थाना सिटी कोतवाली की टीम ने तीनों को मुखबीर की शिकायत पर तत्काल रेल्वे स्टेशन महासमुंद के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार लोगों में प्यारे लाल ढीमर उम्र 40 वर्ष, अशोक यादव उम्र 32 वर्ष, घनश्याम धु्रव उम्र 28 वर्ष सभी निवासी नयापारा वार्ड नं. 8 महासमुंद शामिल हैं। उनके कब्जे से दो सफेद रंग के प्लास्टिक थैले एवं एक पीले रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर नमीयुक्त मादक पदार्थ गांजा 8 किलोग्राम कीमती 1 लाख 60 हजार रुपए, 1 नग जियो कम्पनी का मोबाईल कीमती 1000 रुपए, नगदी रकम 120 रुपए कुल जुमला 1 लाख, 61 हजार, 120 रुपए जब्त कर उनके विरूध्द 20 ख नारकोटिक्स एक्ट का अपराध कायम किया गया है। इसी तरह मनोज कोसले को ठेले के सामने कलेक्ट्रेट रोड महासमुंद जाने के आम रास्ते में अवैध शराब बेचते गिरफ्तार किया है।