महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 19 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया खल्लारी विधानसभा के 72 महिला बहनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 72 वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री उज्जवला गैस वितरित किया गया।
जन्मदिन पर महिला बहने गैस पाकर बहुत खुश हुई उन्होंने मोदी जी को बधाई स्वस्थ दीर्घायु होने की मंगल कामना के साथ उन्हें आभार पत्र भी प्रेषित किया गया है। इस अवसर पर अलका चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि आज के दिन हम सब के लिए गौरव का दिन है इस शुभ अवसर पर मोदी जी के सबसे लोकप्रिय योजना प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना का अंतर्गत 72 महिला बहनों को गैस वितरित किया जा रहे हैं। अब तक खल्लारी विधानसभा में 31250 बहनें इस योजना से लाभान्वित हो चुकी हैं। यह योजना महिलाओं के सम्मान स्वाभिमान सशक्तिकरण योजना है। इससे गैस के उपयोग से पर्यावरण की सुरक्षा के साथ-साथ धुएं से मुक्ति स्वास्थ्य एवं समय की बचत होगी अतिथि डॉक्टर किशोर सिन्हा ने कहा कि मोदी जी एक गरीब परिवार से उठकर आज भारत देश का सशक्त नेतृत्व कर रहे हैं। आज भारत के निर्माण हेतु अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिए हैं आज जन्मदिन के अवसर पर सभी महिला बहनों की ओर से मोदी जी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पिलेश्वर पटेल प्रीतम साहू छवि पटेल अरविंद छाबड़ा बिहारी सिन्हा बसंती सिन्हा सहित महिला बहने उपस्थित थी।