महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरायपाली, 18 सितंबर। शासन के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत् ग्राम कुटेला में स्वच्छता पखवाड़े कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिसमें अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व विधायक किस्मतलाल नंद मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए।
ग्राम कुटेला के शासकीय स्कूल में स्वच्छता अभियान के तहत् कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें स्कूल के बच्चों और ग्रामीणों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया गया।
शासन के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्तर्गत 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाना है। जिसकी शुरुआत ग्राम कुटेला से जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा की गई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ओमकारेश्वर सिंह, जनपद अध्यक्ष कुमारी भास्कर,कृषि उपज मंडी के उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष बलराम भोई, कुटेला के संरपच व समस्त पंचगण, सचिव संघ के अध्यक्ष नेहरू पटेल, स्कूली छात्र छात्राओं, शासकीय कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
बाक्स मेटर
शास हॉयर सेकंडरी स्कूल, मोहदा में स्वच्छ भारत अभियान एवं स्वचछता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गाड़ाराय साहू, अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य टीसी पटेल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में कृष्ण कुमार पटेल, हेमसागर निषाद उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती की पूजा अर्चना कर की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था के प्राचार्य टीसी पटेल ने अपने उद्बोधन में स्वच्छ भारत अभियान एवं स्वच्छता जागरूकता के संबंध में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन में स्वच्छ भारत अभियान में गांव से लेकर हर सार्वजनिक स्थानों को साफ सुथरा रखने एवं होने वाले लाभ को बताया। तत्पश्चात् सभी ने कक्षाओ एवं स्कूल परिसर की साफ़ सफाई की गई। स्कूल परिसर की सफाई के साथ साथ विद्यालय के सभी बच्चों को नाखून, बाल समय पर कटवाने व भोजन करने के पूर्व हाथ धोने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में सहयोग विद्यालय के शिक्षक गण के साहू ,एम आर पटेल, बीएल यादव, एचआर चौधरी, डीपी चौहान, वीपी गुप्ता, डीएल पटेल, एस यादव, वेणुधर टिकुलिया, गिरजा शंकर चौहान एवं हरिहर चौधरी उपस्थित थे।