महासमुन्द

नाबालिग से रेप आरोपी अस्पताल से भागा, जेल अधीक्ष निलंबित
17-Sep-2022 2:03 PM
नाबालिग से रेप  आरोपी अस्पताल से भागा, जेल अधीक्ष निलंबित

पेशी के दौरान विचाराधीन बंदी की तबीयत बिगड़ी थी और उसे अस्पताल दाखिल किया गया था 
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 17 सितम्बर।
महासमुंद जिले में नाबालिग से रेप का आरोपी अस्पताल से भाग गया है। बताया जा रहा है कि पेशी के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ी थी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बस यहीं से बाथरूम जाने के बहाने वो भाग निकला है। जेल प्रबंधन अब उसकी तलाश कर रहा है। इस मामले में सख्ती बरतते हुए जेल अधीक्षक अमरदास तिर्की को निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक सरायपाली निवासी यादराम ठाकुर एक नाबालिग से रेप के मामले में आरोपी है। इसी वजह से उसे गिरफ्तार कर 23 जनवरी 2020 को जिला जेल ले जाया गया था। उसका मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। इसी के चलते 14 सितंबर को उसे कोर्ट ले जाया गया था। जहां उसके पेशी थी। बताया गया है पेशी के दौरान विचाराधीन बंदी की तबीयत बिगड़ी थी। जिसके बाद पहले तो उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिर यादराम की हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफ र कर दिया गया था। जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। 

इस बीच गुरूवार-शुक्रवार रात को आरोपी ने अस्पताल स्टाफ  से बाथरूम जाने की बात कही थी। इसके बाद से वह लौटा ही नहीं। काफी देर तक वापस नहीं लौटेने पर स्टाफ ने मौके पर जाकर देखा तो वह वहां पर नहीं था। उसे अस्पताल में भी खोजा गया।  इस बात की जानकारी जेल प्रबंधन को दी गई। तभी से जेल प्रबंधन उसकी तलाश कर रहा है। इस मामले में सख्ती बरतते हुए जेल अधीक्षक अमरदास तिर्की को निलंबित कर दिया गया है।

 


अन्य पोस्ट