महासमुन्द
वल्लभाचार्य में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता सप्ताह के अंतिम दिवस रैली निकली
16-Sep-2022 2:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 16 सितम्बर। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में प्राचार्य डॉ अनुसुइया अग्रवाल के निर्देशानुसार 8 सितंबर से लेकर 14 सितंबर तक अंतर राष्ट्रीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया गया। इसके तहत 8 सितंबर मनबोध चौहान सहायक प्राध्यापक वाणिज्य के नेतृत्व में साक्षरता रैली का आयोजन किया गया। दूसरे दिन 9 सितंबर को दिलीप कुमार लहरे क्रीड़ा अधिकारी के नेतृत्व में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम आधारित साक्षरता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सप्ताह भर डिजिटल साक्षरता, बुनियादी साक्षरता, नव भारत साक्षरता पर कई आयोजन हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे