महासमुन्द
महासमुंद, 15 सितम्बर। पूर्व विधायक एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डा. विमल चोपडा़ ने एक प्रेस विज्ञप्ति में प्रशासन की न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा है कि राजनैतिक दबाव के चलते शासन-प्रशासन एवं न्याय व्यवस्था केवल अमीरों की होकर रह गयी है, उन्हें गरीब व आम जनता से कोई मतलब नहीं रह गया है।
डॉ.चोपडा़ ने कहा कि थाना एवं पुलिस विभाग विधायक के इशारे पर नाच रहा है । उन्होंने कहा है कि बकमा के अनुसुचित जनजाति के नाबालिग को वाहन एवं थाना में ले जाकर पीटाई की गई।
कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर चन्द्रापाल चन्द्राकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और कुछ ही देर में राजनैतिक दबाव के चलते उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। इस तरह पुलिस विभाग चन्द्रपाल चन्द्राकर पर मेहरबान रही। डॉ. चोपडा़ ने कहा कि शासन-प्रशासन केवल एक ही पक्ष को महत्व देता है क्योंकि वह राजनैतिक नेताओं के रिश्तेदार है।