महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवादाता
महासमुंद, 15 सितम्बर। नवरात्रि अवसर पर गरबा नाइट के आयोजन को लेकर आयोजन समिति की बैठक नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग की अध्यक्षता में आहुत हुई। मालूम हो कि कोरोना जैसे वैश्विक महामारी के कारण दो वर्षों तक किसी भी प्रकार का सार्वजनिक आयोजन नहीं हो रहा था। अब स्थिति सामान्य है और पूरी उत्साह से इस पर्व को मनाने बैठक हुई।
आयोजन करने को लेकर नगर पालिका सभाकक्ष में अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष ने सभी के विचार व सुझाव भी आमंत्रित किए। बैठक में आयोजन समिति ने सर्व सम्मति से संरक्षक त्रिभुवन महिलांग, अध्यक्ष जसमीत सिंह बादल मक्कड़, सचिव दिलीप चंद्राकर, सहसचिव बबलू हरपाल एवं कोषाध्यक्ष पवन पटेल को बनाया है। बैठक में राजश्री ठाकुर, तारा चंद्राकर,विमला चंद्राकर, डागेश्वरी चंद्राकर, लता कैलाश चंद्राकर, साधना सिंह नैनी, ममता बग्गा, राखी ठाकुर, प्रेमशीला बघेल, पिंकी चंद्राकर, शशी अविनाश चंद्राकर, अन्नपूर्णा देवांगन, सकुन चंद्राकर, पूजा रजक, श्रेयांस चोपड़ा, अमरजीत सिंह, एरिश अनवर, सगनजोत सिंह, कुनाल रंगारी, शब्बीर सोनी, राहुल सोनी आदि उपस्थित थे।