महासमुन्द
संसदीय सचिव ने किया सम्मानित
अर्बन गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 14 सितम्बर। ग्राम नारा निवासी आकाश चंद्राकर ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पादक जीतकर समाज व छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। उनका चयन अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है।
बीते सोमवार को संसदीय सचिव निवास पहुंचकर उन्होंने संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात की, जहां संसदीय सचिव ने आकाश का सम्मान किया। इस दौरान आकाश ने बताया कि अर्बन गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 9 सितंबर से कुश्ती प्रतियोगिता का काइट कॉलेज विधानसभा रोड नरदहा छत्तीसगढ़ में आयोजित किया गया था। इसमें कुल 22 मैच खेले गए। जिसमें केरल, गुजरात, हरियाणा सहित पांच राज्य के खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। इसमें छत्तीसगढ़ से 22 खिलाड़ी शामिल थे। कुश्ती प्रतियोगिता में ग्राम नारा के कुश्ती खिलाड़ी आकाश चंद्राकर पिता प्रहलाद चंद्राकर ने गोल्ड मेडल हासिल कर प्रदेश के साथ ही गांव परिवार का नाम रौशन किया।
आकाश की इस उपलब्धि पर समाज के सेवनलाल चंद्राकर, दाऊलाल चंद्राकर, केशव चंद्राकर, चंद्रहास चंद्राकर, अरूण चंद्राकर, नुकेश चंद्राकर, कृष्णा चंद्राकर, वीरेंद्र चंद्राकर, अमर चंद्राकर, चमन चंद्राकर आदि ने उन्हें बधाई दी है।