महासमुन्द

नवाखाई व ठाकुर जोहरनी में सिहावा विधायक हुईं शामिल
13-Sep-2022 8:19 PM
नवाखाई व ठाकुर जोहरनी में सिहावा विधायक हुईं शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 13 सितंबर। नवाखाई एवं ठाकुर जोहरनी का पर्व गोंडवाना समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ  मनाया गया।

गोंडवाना समाज उप क्षेत्र बेलरगांव एवं गोंडवाना समाज उप क्षेत्र बरबांधा कोरमुड़ में आदिवासी समाज द्वारा सिहावा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण डॉ. लक्ष्मी ध्रुव का अभिवादन किया गया।

मुख्य अतिथि विधायक द्वारा गोंडवाना समाज क्षेत्र बेलरगांव को 500000 रू एवं गोंड़वाना समाज क्षेत्र बरबांधा के अंतर्गत ग्राम कोरमुड़ में प्राथमिक शाला भवन का लोकार्पण कर कोरमुड़ क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग दुधावा से कोरमुड़ मार्ग को प्रशासनिक स्तर पर जल्द ही स्वीकृत कराने विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य लखन लाल ध्रुव, गोंडवाना समाज के क्षेत्र के सर्व अध्यक्ष मुड़ादार महिला प्रकोष्ठ युवा प्रकोष्ठ लया लयोर प्रकोष्ठ नर्तक दल के सर्व अध्यक्ष गण एवं सभी पदाधिकारी गण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैलाश नाथ प्रजापति, विधायक प्रतिनिधि अख्तर खान,  आसकरण पटेल, राजेंद्र ठाकुुर, बेलर गांव के सरपंच उमेन्द्र दीवान,  दुर्गेश कश्यप, सुरेश कोर्राम, पूर्व सरपंच एवं महिला प्रकोष्ठ आदिवासी समाज के तहसील अध्यक्ष भुनेश्वरी नेताम, सुशीला नागेश, महिला प्रकोष्ठ क्षेत्र अध्यक्ष आम गांव के सरपंच आत्माराम शोरी, हरदीभाटा के सरपंच मुनेन्द्र ध्रुव,वरिष्ठ कांग्रेसी नेेत्री  शकुंतला ठाकुर, धनीराम सलाम, रामप्रसाद, टिकेश्वर ध्रुव, सुरेंद्र नेताम, मोहन कुरु, कोमल शोरी, दुर्गेश समुंद, बाबूलाल नेताम, लिलंबर साहू, भागचंद मरकाम, सूक्त चंद मरकाम, सत्यवती नेताम, माखन ध्रुव, फूल सिंह शोरी, ताराचंद कोर्राम, नंद लाल मरकाम, पीला राम कोर्राम, केसरी नेताम, सरपंच बृजलाल नेताम, रोहणी नेता सरपंच उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट