महासमुन्द

कर्मा जागृति महिला मंच ने वृद्धाश्रम में किया सम्मान
13-Sep-2022 3:42 PM
कर्मा जागृति महिला मंच ने वृद्धाश्रम में किया सम्मान

महासमुंद,13 सितंबर। कर्मा जागृति महिला मंच के तत्वावधान में वृद्धा आश्रम आशियाना दलदली रोड़ महासमुंद में पितृ पक्ष के प्रथम दिन मंच की अध्यक्ष सती साहू के नेतृत्व में सभी सदस्य जाकर सभी वृद्ध जनों से  उनकी कुशलक्षेम पूछा औऱ आशीर्वाद लिया।  हमेशा खुश रहकर आगे की जिंदगी खुशी खुशी जीने की समझाइश दी गई।

सभी महिला बहनों को देखकर सभी भावुक हो गये और उनकी आँखों से आँसू छलक पड़े सभी वृद्ध जनों को भोजन कराकर पुष्प हार साड़ी कपड़ा फल भेंट कर उनका सम्मान किया और हमेशा सहयोग करने की बात भी कही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सावित्री साहू सुलेखा साहू का विशेष योगदान रहा कार्यक्रम में मीरा साहू ज्योति साहू पद्मिनी साहू बिमला साहू अनीता साहू स्वीटी साहू गीतांजली साहू भारती साहू पूरे स्टाफ उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट