महासमुन्द

नुआखाई जोहार भेंट सम्मेलन
13-Sep-2022 1:47 PM
नुआखाई जोहार भेंट सम्मेलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 12 सितंबर।
वनाचल ग्राम हाथीबाहारा में  राजगोंड समाज सुअरमाल द्वारा नुआखाई जोहार भेंट सम्मेलन का कार्यक्रम किया गया। आदिवासियों के आराध्य बूढ़ादेव  के मंदिर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
भीगते बारिस में अपनी अपनी सुविधा रख कर कार्यक्रम नवाखाई मिलन समारोह में सौहार्द्र, सद्भावना एवं स्नेह का वातावरण में बच्चों, पुरूषों एवं महिलाओं द्वारा घर के बड़े बुजुर्गों का चरणस्पर्श कर आशीर्वाद लिया और कोरिया पत्ता में नारियल और नई धान के प्रसाद वितरण किया गया। लोग एक दूसरे को प्रसाद खिलाए।

इस अवसर पर राज गोड़ समाज प्रदेश अध्यक्ष बी एम बघेल सोन साय नेताम, सुकुल चंद नाग, जनपद पंचायत अध्यक्ष टोकेश्वरी मांझी,सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर,ऑल एसटी एससी के उपाध्यक्ष पंकज हरपाल , जनपद सदस्यगण माधो मांझी,मंगलू ठाकुर,रामबाई ठाकुर ,सरपंचगण आशा बाई ओटी, बिंदा बाई ओटी,सतपति बाई मरकाम, यशोदा बाई मरई, बूढ़ादेव पुजारी रमसाय ओटी,सभा को संबोधित किया।

इस मौके पर भीखम ठाकुर ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में परिवर्तन की लहर तेजी से चल पड़ी है। जिसका उदाहरण यह है कि आज  भीगते बारिश में समाज जन इस कार्यक्रम उपस्थित है ।समाज जनों से अपील  किया कि बच्चो की शिक्षा

पर ज्यादा ध्यान देवे व नशा पान से समाज दूर रहे
समाज को संबोधित करते हुए राज गोड़ अध्यक्ष  गौतम नेताम कहा कि समाज में एकता और भाईचारा बढ़ाने सभी एक-दूसरे से जुड़ें।सामाजिक कार्यक्रम में हमेशा साथ रहे ,शासन के योजनाओं का लाभ लेवे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के तुलाराम ठाकुर, संत राम नेताम , गणेश राम मरकाम, चमार राय नेताम ,साधु राम नेताम, छत्तर सिग सोरी, किशोर नेटी, भक्तु मरकाम, बलमत पोटा, जल धर सोरी, राम चरण मरकाम, विद्या धर सोरी, केवल नेताम, बिरसिग नेताम,थान सिंह ओटी, तिरुपत जगत, समारू ओटी, ने योगदान सरहानीय रहा।


अन्य पोस्ट