महासमुन्द

गणेश विसर्जन के समय युुवक पर धारदार हथियार से हमला
12-Sep-2022 3:50 PM
गणेश विसर्जन के समय युुवक पर धारदार हथियार से हमला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 12 सितम्बर। गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान हुए विवाद में शराब के नशे में धुत्त युवक ने दूसरे युवक पर धारदार हथियार से हमला  कर दिया। घटना में युवक घायल हो गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। जिला  पंचायत महासमुंद में भृत्य और मचेवा निवासी भीखम कुमार देवांगन पिता झगरूराम देवांगन ने थाना महासमुंद में एफआईआर दर्ज कराई कि 10  सितंबर की रात ग्राम मचेवा में गणेश विसर्जन के दौरान रात करीब 09.30 बजे के बीच जब झांकी भागवत देवांगन के घर के सामने मेन रोड  मचेवा के पास पहुंची तो राजा मारकंडेय आया व गाली गलौच करने लगा। वह नशे की हालत मेें था।

 


अन्य पोस्ट