महासमुन्द
युवा पीढ़ी को सतर्क करने प्रशिक्षण शिविर
12-Sep-2022 3:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 12 सितम्बर। साइबर क्राइम से खुद को सुरक्षित रखने के लिए युवा पीढ़ी को सतर्क करने के लिए नेहरू युवा केंद्र की ओर से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
नेहरू युवा केंद्र ने बुरोमुंडा उच्च विद्यालय की 9वीं व 10वीं कक्षा में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। डिलेश्वर नायक व रतिकांत प्रधान ने स्टूडेंट्स को साइबर क्राइम के संबंध में स्टूडेंट्स को जागरूक किया। इस दौरान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। क्विज प्रतियोगिता में चेतना प्रियंबदा साहू ने पहला, हिमाद्रीसेठ ने दूसरा व भक्त चरण प्रधान ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्कूल के प्रधान शिक्षक पंचानन माझी, सुबल ठाकुर, राम कुमार पटेल मौजूद रहे।
अंत में उत्कृष्ठ सहभागिता के लिए स्कूल के बच्चों को प्रमाणपत्र दिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे