महासमुन्द
माध्यमिक शाला मोहगांव भांठा का हाई स्कूल में उन्नयन
11-Sep-2022 3:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
छत्तीसगढ़ संवादाता
महासमुंद, 11 सितम्बर। खल्लारी विधायक व संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव के प्रयास से बागबाहरा ब्लॉक में माध्यमिक शाला मोहगांव भांठा का हाई स्कूल में उन्नयन हुआ है। सत्र 2022-23 में आसपास के तीन पूर्व माध्यमिक शाला से पास होने वाले स्टूडेंट्स को इसका लाभ मिलेगा। माध्यमिक स्कूल कोमा, माध्यमिक स्कूल कोल्दा, मोहगांव तथा स्थानीय 6 प्राथमिक स्कूलों के स्टूडेंट्स को मोहगांव स्कूल का लाभ मिलेगा। विधायक प्रतिनिधि देवनाथ साहू ने बताया कि क्षेत्र के पालक इसकी लंबे समय से मांग कर रहे थे। इस स्कूल के उन्नयन से क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि देवनाथ साहू, चंद्र प्रकाश, घनश्याम सेन, चेतन साहू, राजकुमार साहू, अखिलेश दीवान व भेखू राम ध्रुव के साथ अन्य ने संसदीय सचिव को ंधन्यवाद ज्ञापित किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे