महासमुन्द
नि:शुल्क प्रीकॉशन डोज 30 तक
10-Sep-2022 4:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 10 सितम्बर। आजादी के अमृत महोत्सव की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारत शासन ने आगामी 75 दिवस 15 जुलाई से 30 सितम्बर 2022 तक 18 से अधिक आयु वर्ग के हितग्राहियों का नि:शुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। यह नि:शुल्क प्रीकॉशन डोज 30 सितम्बर तक ही दिया जाएगा। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.एसआर बंजारे ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे 30 सितम्बर के पूर्व टीकाकरण अनिवार्य रूप से कराएं।
मालूम हो कि जनवरी 2022 में कोविड टीकाकरण का प्रीकॉशन डोज प्रारंभ होने के बाद से 18 से 59 आयु वर्ग के हितग्राहियों को निजी चिकित्सालयों में शुल्क के साथ टीका लगाया जा रहा था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे