महासमुन्द
अतंरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान महासमुंद में संगोष्ठी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 सितम्बर। अतंरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर कल गुरूवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान महासमुंद के सभा कक्ष में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल उपस्थित थीं। जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विशेष अतिथि के तौर पर विधायक प्रतिनिधि दाऊलाल चंद्राकर मौजूद थे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पटेल ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिसमें पढऩे की ललक हो, उसे आगे बढऩे से कोई रोक नहीं सकता। कु़छ लोग अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ देते हैं। ऐसे लोग साक्षरता के माध्यम से शिक्षा की मुख्यधारा में जुड़ सकते हैं।
उन्होंने जिले की सभी निरक्षर महिलाओं को आजीविका मिशन के माध्यम से साक्षर बनने और शासन की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने कहा कि असाक्षरों को साक्षर करने हम सब को संकल्प लेना होगा। योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए जनप्रतिनिधियों व अधिकारी कर्मचारियों को मिलकर काम करने से साक्षरता के शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। विधायक प्रतिनिधि दाऊलाल चंद्राकर ने साक्षरता गीत ले मशाले चल पड़े हैं लोग मेरे गांव के,अब अंधेरा जीत लेंगे लोग मेरे गांव के के साथ शुरुआत की। कहा कि गांव में जितने भी निरक्षर हैं उन्हें हमें साक्षर बनाना है। क्योंकि अब जमाना डिजिटल साक्षरता का है।
इस अवसर पर सहायक संचालक हिमांशु भारतीय, जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण रेखराज शर्मा, डाइट की प्राचार्य मीना पाणिग्रही, राजीव गांधी शिक्षा मिशन, समग्र शिक्षा अशोक शर्मा, विद्या साहू, सरिता तिवारी, ईश्वर चन्द्राकर,गजपति नायक, खेमीन साहू, टेकराम सेन, उमा शर्मा, अरुण प्रधान, राजेश चन्द्राकर, के सिंग, किरण कन्नौजे, डा.् दुर्गा सिन्हा, तिलोत्मा प्रधान, जयराम पटेल, मयंक दुबे,धनेश यादव व वेद प्रकाश साहू के साथ अन्य मौजूद थे।