महासमुन्द
छत्तीसगढ़ संवादाता
महासमुंद, 8 सितम्बर। भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता प्रीमियम की राशि पर जीएसटी हटाने, ऋण पर ब्याज दर घटाने सहित 13 मांगों को लेकर चरणबद्ध हड़ताल पर हैं। एलआईसी के ये अभिकर्ता 1 सितंबर से जेएसी के बैनर तले हड़ताल कर रहे हैं। फुलझर बीमा अभिकर्ता संघ सरायपाली ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा है कि पॉलिसी धारकों के लिए बोनस बढ़ाया जाए, लोन व विलंब शुल्क में ब्याज दर कम की जाए व प्रीमियम में जीएसटी हटायेा जाए। अभिकर्ताओं ने मेडिक्लेम की सुविधा के साथ वेलफेयर फंड, ग्रेच्युटी की राशि बढ़ाने, समूह बीमा की राशि बढ़ाने, अंशदायी भविष्य निधि योजना व पेंशन योजना लागू करने जैसी मांगें की हैं।
इस दौरान अभिकर्ताओं ने शाखा कार्यालय के सामने काली पट्टी लगाकर नारेबाजी कर अपनी मांगों को रखा। इस दौरान फुलझर बीमा अभिकर्ता संघ के संरक्षक आनंद गोयल, अध्यक्ष रघुनंदन जायसवाल, सचिव उपेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष मोती लाल नायक, जयभगवान अग्रवाल, नीलाम्बर नायक, हेमसागर मिश्रा, सेतुदास मानिकपुरी, विनोद विशाल, रूपेंद्र पटेल, ओमप्रकाश पटेल, प्रह्लाद पाणिग्राही, बृजेश पटेल, प्रकाश प्रधान,महेश दीप, अशोक दास व सचिन गुप्ता के साथ अन्य मौजूद थे।