महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 सितम्बर। राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के कई शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस दौरान बच्चों ने लोगों को शिक्षकों का महत्व बताया और उनका सम्मान किया। वहीं शिक्षकों ने इस दिवस विशेष और शिक्षकों की महत्त के संबंध में अपने विचार रखे। इस दौरान शासकीय हाई व मिडिल स्कूल सोरिद में सोमवार को धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया। बच्चों ने शिक्षकों को श्रीफल व उपहार भेंट कर सम्मानित किया। वहीं शिक्षकों ने आशीर्वचन प्रदान करते हुए शिक्षक की महत्ता और दिवस विशेष के संबंध में अपने विचार रखे। इस दौरान बच्चों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। स्कूल परिसर में नेत्रदान पखवाड़ा मनाया गया। जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने 180 बच्चों की नेत्र जांच किया। शिक्षकों व बच्चों ने गांव में रैली भी निकाली। इस कार्यक्रम में प्राचार्य धरमसिंह महानंद, प्रधानपाठकसरिता तिवारी, शिक्षक सोहनलाल साहू, गणेशचंद्र गोहिल, सुखेन द्विवेदी, राजकुमार जांगड़े, सीएच एल्विना, तारकेश्वरी मानिकपुरी मौजूद रहे। इसी तरह स्वर्गीय जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बसना में शिक्षक दिवस के अवसर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह से हिस्सा लिया। इसमें प्रथम स्थान पर नरेश साव व द्वितीय मनीषा कैवर्त रहे। इस दौरान स्टूडेंट्स ने गीत, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
कॉलेज की प्राचार्य डा. सीमा अग्रवाल ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान के संबंध में विचार रखे। शिक्षक दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में एक कार्यक्रम आहुत हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदर्श शिक्षा मंडल समिति सचिव भूपेंद्र राठौर, अध्यक्ष आदर्श शिक्षा मंडल समिति कोषाध्यक्ष महेश मक्कड़ ने की।
विशेष अतिथि के रूप में आदर्श शिक्षा मंडल समिति सदस्य संध्या शर्मा, प्राचार्य राजश्री ठाकुर, प्रधानाचार्य कृष्णा चंद्राकर शामिल रहे। इस दौरान अतिथियों ने शिक्षक दिवस और शिक्षकों की महत्ता के संबंध में अपने विचार रखे। समिति सदस्यों ने सभी शिक्षकों को गणवेश व श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में किशोर भारती अध्यक्ष विनय पोर्ते, उपाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, सचिव कुणाल तिवारी, सहसचिव सूरज सेन, सेनापति कुलदीप तिवारी, उप सेनापति भूपेंद्र साहू, कन्या भारती अध्यक्ष प्रियम साहू, उपाध्यक्ष नीलम चंद्राकर, सचिव नोमिता साहू, सह सचिव लेखिका पटेल मौजूद रहे।