महासमुन्द
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
महासमुंद, 7 सितम्बर। कल शाम ढलते इमलीभांठा पटरी पर 5 साल की बच्ची व उसकी मां दोनों की लाश मिली।
पुलिस के मुताबिक इन दोनों की मौत ट्रेन से कट कर हुई है। लोगों की सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लिया और पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शिनाख्ति के लिए दोनों शवों को एक साथ पहचान के लिए रख दिया गया।
कोतवाली प्रभारी सिद्धेश्वर सिंह ने बताया कि कल अपरान्ह साढ़े 3 बजे सूचना मिली कि इमलीभांठा के पास 1 बच्ची और महिला की ट्रेन में कटने से मौत हो गई है। सूचना पर जाकर देखा तो 5 साल की बच्ची व उसकी मां (35) की लाश पटरी पर पड़ी थी। उन्होंने कहा कि शिनाख्त के लिए सभी थाना, चौकी व आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली गई।
आज सुबह दस बजे तक शवों की पहचान नहीं हो पाई थी। अभी-अभी जानकारी मिली है कि मृतका का नाम रूपकुमारी यादव पति शिव कुमार यादव है। उनके साथ मृत मिली बच्ची का नाम तारिणी यादव है जो मृतका की बेटी है। मामले में छानबीन जारी है।