महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 सितम्बर। शिक्षक दिवस के अवसर पर कल जिले में शहर से लेकर गांवों में स्थित शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इन समारोहों में स्कूल में सेवाएं दे चुके और वर्तमान में सेवारत शिक्षकों को सम्मानित किया गया। वहीं विभिन्न स्थानों पर विविध सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। इससे पहले सरस्वती पूजा कर छात्रों ने गुरुजनों का आशीष भी लिया। इन कार्यक्रमों में छात्रों के साथ शिक्षकों ने भी हिस्सा लिया।
आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुंद में सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शाला परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने जीवन में शिक्षकों की भूमिका व उनके महत्व पर प्रकाश डालते हुए पुष्प गुच्छ व कलम भेंटकर शिक्षकों को सम्मानित किया। संस्था के प्राचार्य अमी रूफस ने डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सभी शिक्षकों व छात्रों को उनके बताए हुए आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।
यहां इस अवसर पर स्कूली छात्रों और शिक्षकों के मध्य विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सुई में धागा पिरोना, कुर्सी दौड़, बिंदी लगाने, गुब्बारा फुलाने, हैप्पी टीचर्स डे लिखने, पर्ची के माध्यम से विभिन्न टास्क देकर गतिविधि कराने जैसी प्रतियोगिताएं शामिल रही। सुई धागा पिरोने में प्रथम स्थान पर प्रमोद कन्नौजेे, बिंदी प्रतियोगिता में प्रथम दिव्येश वाणी, कुर्सी दौड़ में झम्मन साहू, गुब्बारा फुलाने में तृषा शर्मा प्रथम रहे।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण ने भी कल संसदीय सचिव कार्यालय बागबाहरा में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया। इसमें बहुत से सेवानिवृत्त व सेवारत शिक्षक भी शामिल हुए जिनका कांग्रेसियों ने सम्मान किया। वहीं विचार गोष्ठी में गणेश शर्मा, विष्णु महानंद, रुपेश गोयल, परमानंद साहू, फुलसिंग ध्रुव, राजेश सोनी, देवेश साहू, सेतराम बघेल, अशोक अग्रवाल, जयंती चंद्राकर, सेवानिवृत्त शिक्षक रुपेश्वर तिवारी, जीएल श्रीवास्तव, पीआर बरिहा, उल्लास कुमार दास, झड़ीराम साहू, पूनमचंद ओझा, शोभाराम पटेल, अलख राम चंद्राकर, मोहनलाल पटेल, भुलउराम साहू, भूषणलाल साहू, गंगा राम साहू, हीरामन साहू, खेमसिंह ध्रुव, मेमलाल बघेल, रामनारायण यादव, कैलाश डड़सेना, हीराधार सोम, टीआर साहू, उषा किरण ठाकुर, खोरबाहरा साहू, चंद्रभान कश्यप, टीआर ठाकुर,कैलाश कानूनगो ने अपने विचार रखे।
शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय पैकिन में शिक्षक दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान स्टूडेंट्स व अतिथियों ने स्कूल के सभी शिक्षकों को श्रीफल व कलम देकर सम्मानित किया। इस दौरान स्टूडेंट्स ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। शिक्षक दिवस के अवसर पर बलौदा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान स्टूडेंट्स और शिक्षकों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के योगदान को याद किया। वहीं प्रधानाचार्य सरोज डड़सेना ने डा.सर्वपल्ली की जयंती को शिक्षक दिवस के तौर पर मनाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान बलौदा चौकी के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी पुष्प प्रदान कर शिक्षकों को सम्मानित किया।
ग्राम बिरकोनी स्थित बरबसपुर रोड नेहरू स्मृति विद्यालय में सोमवार को शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानपाठक टुपसिंग निषाद ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान स्टूडेंट्स ने शिक्षकों को पुष्प से स्वागत किया। इस अवसर पर सरस्वती यदु, रमा यादव, पूर्णिमा चंद्राकर, तेजेश्वरी, भारती यादव, गोदावरी निषाद,भारती चक्रधारी, विनम्रता सेन व खेमिन साहू के साथ अन्य मौजूद थे।
शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक शाला व प्राथमिक शाला पिरदा में हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया गया। अध्यक्षता प्रधानपाठक अरूण प्रधान ने की। प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक प्यारेलाल विशाल ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा जीवन का आधार है और अच्छी शिक्षा प्राप्ति करने के लिए शिक्षकों की बातों को ध्यान से सुनो और उनकी बात मानो।
शिक्षक लोरीश कुमार ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते कहा कि शिक्षकों को नवीनतम ज्ञान से स्वयं को अद्यतन रखना चाहिए। छात्रा सोनल ने कविता पाठ किया। बच्चों ने सभी शिक्षकों को सम्मानित किया। ग्राम खरोरा के स्कूल में सोमवार को मिडिल स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस दौरान स्टूडेंट्स ने शिक्षकों को श्रीफल व कलम भेंटकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में संस्था के प्रधान अध्यापक उमेश भारती गोस्वामी ने भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा की वे एक महान दार्शनिक, देशभक्त, आदर्श शिक्षक और देश की संस्कृति से प्यार करने वाले महामानव थे। कार्यक्रम में शाला नायिका पूजा और उप शाला नायक यश ग्राम पंचायत दुर्गापाली के शासकीय स्कूल में भी सोमवार को शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति डा.सर्वपल्ली राधाकृष्ण की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान और कार्यों को याद किया। कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। श्रीफल व कलम भेंटकर शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में शिक्षिका ममता पटेल, त्रिवेणी उरांव, प्राथमिक शाला की प्रधानपाठक ममता पटेल, शिक्षक केडी मानिकपुरी, पीके मिश्रा के साथ अन्य सभी शिक्षक, स्टूड़ेंट्स व ग्रामीण मौजूद थे।