महासमुन्द
कर्मचारी संघ की बैठक
06-Sep-2022 6:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 सितम्बर। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, जिला महासमुंद के नए जिलाध्यक्ष विपिन प्रधान की उपस्थिति में गत दिवस
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बसना परिसर में बैठक आयोजित हुई। यहां जिला शाखा की कार्यकारिणी गठन के संबंध में चर्चा की गई साथ ही सदस्यता अभियान के लिए भी विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला व प्रांत के पदाधिकारियों ने विपिन प्रधान को जिला शाखा का कार्यभार सौंपने पर बधाई दी। वहीं डी व एचआरए और वेतन विसंगति पर विशेष चर्चा की गई।
इस बैठक में प्रांतीय पदाधिकारी सविता बर्मन, किशन चंद्राकर, सरिता द्विवेदी, रंगनाथ दुबे, बीके डड़सेना, रमाकांत भोई, संजय तिवारी, दीपक दास, दुर्जय कुमार प्रधान, राजकुमार पटेल, क़ादिर मोहम्मद, अनिल पाढ़ी, पंकज साहू आदि शामिल हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे