महासमुन्द

इंडियन ऑयल कार्पोरेशन की ओर से 11 स्कूलों में मिनी विज्ञान केंद्र की स्थापना
06-Sep-2022 2:33 PM
इंडियन ऑयल कार्पोरेशन की ओर से 11 स्कूलों में मिनी विज्ञान केंद्र की स्थापना

‘छत्तीसगढ़’ संवादाता
महासमुंद, 6 सितम्बर।
महासमुंद जिले के 11 हायर सेकेंडरी स्कूलों में इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड दक्षिण क्षेत्र पाइपलाइंस ने सीएसआर फंड से मिनी विज्ञान केंद्र की स्थापना की है। शिक्षक दिवस के अवसर पर इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक संजय कुमार, संयुक्त कलेक्टर दुर्गेश वर्मा की मौजूदगी में ये सेंटर स्कूलों को सौंपे गए। 

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमगांव के परिसर में कार्यक्रम में इंडियन ऑयल के मानव संसाधन प्रमुख एस पटनायक, जिला शिक्षा अधिकारी एस चन्द्रसेन, जिला प्रोजेक्ट प्रभारी समग्र शिक्षा हिमांशु भारतीय, सरपंच व स्कूली बच्चे मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक इन 11 मिनी साइंस सेंटरों से 11 गांव तुमगांव, सावित्रिपुर, सिंघोरा, पिरदा, बेलसोंडा, किशनपुर, कनकेव, रेमडा, संाकरा, गोपालपुर, भोरिंग के करीब 3000 से ज्यादा छात्र-छात्राएं लाभान्वित होंगे। इसके अलावा आसपास के स्कूली बच्चे भी विज्ञान के बारे में जानेंगे व देखेंगे। इससे उनके अंदर विभाग व गणित विषय के प्रति जागरुकता बढ़ेगी।

मालूम हो कि पहले विज्ञान को पढ़ व रटकर पास होते थे। लेकिन अब बच्चे विज्ञान को पढक़र उसके नियम व सिद्धांत को आंखों से देखकर ज्ञान अर्जित करेंगे। विज्ञान को आसानी से समझ सकेंगे। प्रत्येक विद्यालय में स्टेम लर्निंग एजेंसी ने 80 वैज्ञानिक मॉडल एवं उपकरण लगाए गए हैं जो कि छत्तीसगढ़ राज्य बोर्ड के स्कूली पाठ्यक्रम से लिए गए हैं। इन सभी मिनी साइंस सेंटरों में रखे गए वैज्ञानिक मॉडल, छात्रों की विज्ञान और गणित के प्रति रुचि को विकसित करेंगे।

 


अन्य पोस्ट