महासमुन्द
जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर चन्द्राकर की पहल से इफको ने किया प्रयोग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 सितंबर। किसानों के फसल की देखभाल को बेहतर बनाने के लिए ड्रोन का उपयोग इफको ने ग्राम झालखम्हारी के किसान हरिकृष्ण भार्गव के खेत में किया है। आज सुबह साढ़े 8 बजे ड्रोन से उनके खेतों में कीटनाशक दवाई का छिडक़ाव किया गया। इसे देखने के लिए क्षेत्र के सैकडों किसान खेत पहुंचे थे। कहा जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में इस प्रकार का यह पहला प्रयोग है। ड्रोन से कीटनाशक छिडक़ाव के वक्त खेत में हाजिर जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर जुगनू चन्द्राकर, इफको के अधिकारी राजेश गोले, एग्रीकल्चर ड्रोन साल्यूशन के डारेक्टर कंचन श्रीवास्तव ने छत्तीसगढ़ से का कि यह ड्रोन न सिर्फ फसलों को स्वस्थ्य रखने के लिए कीटनाशक का छिडक़ाव करेगा बल्कि इनकी हरियाली बढ़ाने और दवाईयों के असर पर भी निगरानी करेगा। इससे फसल रोग मुक्त होगी और पैदावार भी बढ़ेेगा।
इनका मानना है कि खेतीबाड़ी में ड्रोन का प्रयोग आधुनिक तकनीक का हिस्सा है। अत: ड्रोन के जरिये किसान एक एकड़ खेत में कीटनाशकों, पानी में घुलनशील उर्वरकों और पोषण तत्वों का सिर्फ सात मिनट में छिडक़ाव कर सकते हैं। इससे समय और संसाधन तो बचेगा ही मानव श्रम से रासायनिक दवाओं का जहरीले प्रभाव से लोगों की सुरक्षा भी करेगा। इस तरह के पर्णीय छिडक़ाव होने से पौधों को एक समान दवाई की मात्रा मिलेगी।


