महासमुन्द
बागबाहरा, 5 सितंबर। नुआ खाई मिलन समारोह स्थानीय टाउन हॉल बागबाहरा गाड़ा समाज द्वारा मनाया गया। गाड़ा जाती के आराध्य देव भगवान शंकर व संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर ,भारत माता के छायाचित्र पर पूजा अर्चना पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
नवाखाई मिलन समारोह में सौहार्द्र, सद्भावना एवं स्नेह का वातावरण में बच्चों, पुरूषों एवं महिलाओं द्वारा घर के बड़े बुजुर्गों का चरणस्पर्श कर आशीर्वाद लिया।
सर्व गाड़ा समाज ने रविवार को नुआखाई मिलन उत्सव एवं सम्मान समारोह में समाज के लोगों ने एक-दूसरे मिलकर इस पर्व की खुशियां बांटीं और युवा टीम शहर में भाईचारा के प्रतीक लेकर मोटरसाइकिल रैली निकली रैली पश्चात शहर की सभी बस्तियों से समाज के लोग टाउन हॉल कार्यक्रम पर पहुचे। समारोह के अवसर पर समाज के बुजुर्ग वर्ग के सम्मान के साथ साथ समस्त विभाग के कर्मचारियों, रिटायर्ड कर्मचारियों, हेमाल , प्रतिभावान छात्र छत्राओं , खिलाड़ी, ब्लड डोनर, समाज के लोगो का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि श्रीमती हीरा सेतराम बघेल वही अध्यक्षता अशोक दीप विशेषअतिथि के रूप में शंकर तांडी, उकिया तांडी, कुन्ती महानंद,बिंदा महानंद,अनिता तांडी, बिरसिग बघेल ,समारू जगत,विष्णु महानन्द,पंकज हरपाल ,पुष्पा बघेल रहे। कार्यक्रम का संचालन योगेश बघेल ने किया।सभा को संबोधित शंकर तांडी,विष्णु महानद ,पंकज हरपाल, सेतराम बघेल, पुष्पा बघेल ने किया।
इस मौके पर पंकज हरपाल ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में परिवर्तन की लहर तेजी से चल पड़ी है। श्रम वर्ग की पहचान रखने वाले हमारे समाज के बच्चे भी अब अफसर बन रहे हैं। यह समाज के विकास के लिए शुभ संकेत है।समाज जनों से अपील किया कि बच्चो की शिक्षा पर ज्यादा ध्यान देवे।
विष्णु महानंद ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में एकता और भाईचारा बढ़ाने सभी एक-दूसरे से जुड़ें।और नशा से दूर रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अजित तांडी,सत्तू तांडी, ताराचंद सोनवानी, अजय पलटू तांडी, लाभो सोनवानी,सिकंदर सोनवानी,ताम्रध्वज बघेल, बृज दीप, विसंभर बघेल, जोरदार बघेल, कृष्णा हरपाल,कैलास दिप,किशोर दिप,रोशन सिका,वकील क्षत्रिय, पूरन बहेरा,नरेश तांडी,अवंती तांडी, चेरु बघेल, राजा चौहान,महेश तांडी, सुरेश जगत, कन्हैया बघेल, करण सोनवानी, बल्लू तांडी,बीरू तांडी,आदि युवा टीम ने योगदान सरहानीय रहा।