महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 5 सितंबर। विकासखंड के अंतर्गत छत्तीसगढ़ प्रदेश गाड़ा समाज के निर्वाचन हेतु समरस्ता भवन सांकरा में नवाखाई मिलन समारोह एवं सामाजिक बैठक संपन्न हुआ। गाड़ा समाज जिला महासमुंद के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष चंपतलाल चौहान के मुख्य अतिथि थे।
कार्यक्रम में गाड़ा समाज के गौरव एवं प्रख्यात साहित्यकार व समाजिक चुनाव प्रभारी सूबे सिंह चौहान, के कर कमलों से गाड़ा समाज के इष्टदेव भगवान शंकर की छाया चित्र पर माल्यार्पण व पूजा-अर्चना कर प्रारंभ किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से विकासखंड पिथौरा में गाड़ा समाज के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए सामाजिक नियमावली के तहत ग्राम से लेकर प्रदेश तक के प्रतिनिधित्व के संबंध में चुनाव अधिकारी ने विस्तार से बताया कि प्रत्येक ग्राम में कम से कम पांच परिवार के बीच एक ग्राम प्रतिनिधि का चयन होगी जो परिक्षेत्र स्तर के पदाधिकारियों का चयन कर सकेंगे। जिसमें मुख्य रूप से अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव जैसे पद होंगे। इसी प्रकार पिथौरा विकासखंड के पांच परिक्षेत्रों के पदाधिकारियों का चयन होने के पश्चात चयनित पदाधिकारियों द्वारा विकासखंड के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व सचिव का चयन करेंगे। निर्वाचन की अपेक्षा मनोनयन की प्रक्रिया को अपनाने की अपील किया गया है जिसमें 18 सितंबर तक परीक्षेत्र स्तर के पदों का मनोनयन किया जाना है।
सामाजिक बैठक में सांकरा परिक्षेत्र के अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, गनपत चौहान, ऊतराम चौहान, बसंत क्षेत्रपाल, छबिलाल बघेल, सोमनाथ चौहान, रमेश चौहान, श्यामसुंदर चौहान, हेतलाल चौहान, मोहन चौहान, महेंद्र चौहान, हेमंत ताण्डी, सूर्य मची, शामिल हुए। बैठक का संचालन शिवप्रसाद ताण्डी ने किया।