महासमुन्द

धर्मेंद्र महोबिया को छत्तीसगढ़ प्रांत सह धर्म प्रसार प्रमुख का दायित्व
04-Sep-2022 6:50 PM
धर्मेंद्र महोबिया को छत्तीसगढ़ प्रांत सह धर्म प्रसार प्रमुख का दायित्व

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 4 सितम्बर। विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत की आवश्यक बैठक कल सत्यनारायण भवन पंडरी रायपुर में आयोजित हुई,  जहां विश्व हिंदू परिषद के मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश वर्मा की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री विभूति भूषण पांडे द्वारा धर्मेंद्र महोबिया को छत्तीसगढ़ प्रांत सह धर्म प्रसार प्रमुख का दायित्व सौंपा गया है।

बैठक में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष सन्तोष गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा, सह प्रांत मंत्री नंदकुमार साहू, सभी विभाग के विभाग मंत्री उपस्थित थे।

धर्मेंद्र महोबिया को विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत के सह धर्म प्रचार प्रमुख बनाने पर विश्व हिंदू परिषद जिला महासमुंद के जिला अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, जिला कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष चंद्राकर, पंकज एचंद्राकर, शोभा,जिला मंत्री अखिलेश लूनिया, जिला सह मंत्री धनेंद्र चंद्राकर,रामेश्वर पांडे जिला संयोजक बजरंग दल,ईवन साहू जिला कोषाध्यक्ष चेतन ठाकुर, जिला अर्चक पुरोहित सुरेंद्र महाराज जिला प्रचार प्रमुख संजय यादव,अमित हिसिकर,अर्चक पुरोहित अर्जुन मिश्रा, नगर मंत्री हिमांशु तिवारी, नगर संयोजक कान्हा प्रधान, समकित मालू, अनिल साहू, आनंद साहू, मौसम साहू, साकेत साह, राहिल गुप्त, सुमन शिंदे, उत्तम साहू ने बधाई दी है।


अन्य पोस्ट