महासमुन्द

चोरी की 7 बाइक के साथ दो हिरासत में
04-Sep-2022 4:54 PM
चोरी की 7 बाइक के साथ दो हिरासत में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 4 सितम्बर। चोरी की बाइक बेचने ग्राहक तलाश रहे दो युवकों को बसना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की 7  बाइक जब्त की गई है। दोनों आरोपी जगदीशपुर रोड ओवरब्रिज के नीचे ग्राहक तलाशते हुए खड़े थे। उसी समय पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा।  पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है। बरामद बाइक की कीमत 2 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है। पकड़े गए आरोपी सांकरा क्षेत्र के रहने वाले हैं।

मामले का खुलासा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरीपुंजे ने स्थानीय कंट्रोल रूम में की। उन्होंने बताया कि चोरी की बाइक  के आरोपी ग्राम तिलंजनपुर थाना सांकरा निवासी बिसीकेसन सारखी, प्रदीप गिरी को गिरफ्तार किया है। ये दोनों जगदीशपुर रोड ओव्हरब्रिज के नीचे ग्राहक की तलाश में खड़े थे। मुखबिर से सूचना मिलते ही बसना पुलिस मौके पर पहुंची और हिरासत में लेकर पूछताछ की। 

इस पर दोनों ने बाइक को चोरी का होना बताया। इसके अलावा अन्य बाइक भी चोरी का रखना व अपने घर मे छुपाना बताया। निशानदेही पर पुलिस ने 7 बाइक बरामद की।


अन्य पोस्ट