महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,4 सितम्बर। जिले में अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है, जिससे हडक़ंप मच गया है। इसी के तहत पुलिस ने एक साथ 17 प्रकरणों में कार्रवाई कर आरोपियों से 176 लीटर महुआ शराब जब्त की है। शराब की कीमत 32 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश में पूरे जिले में अवैध शराब बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार बसना में कार्रवाई करते हुए ग्राम मजनीमाटी निवासी बंशीलाल घृतलहरे, परसराम घृतलहरे, खूबचंद घृतलहरे, सरायपाली पुलिस ने ग्राम बैतारी दमोदरहा मोड़ के पास बानीपाली निवासी पदन चौहान, बागबाहरा पुलिस ने मनबाय निवासी मनीराम सोनवानी, कोमाखान पुलिस ने ग्राम टोंगोपाली निवासी दौलत ठाकुर, पलसापानी के खामसिंह सिंह, बोइरगांव के शेखर साहू, पटेवा पुलिस ने ग्राम पचरी के छत्रसेन कुर्रे, तेंदूवाही के ध्वजा पटेल, सांकरा पुलिस ने लोहराकोट के भगवान सिंह बरिहा, कैलाशपुर के कांशीराम यादव, खल्लारी पुलिस ने ग्राम लभराकला के सोमनाथ खडिय़ा, भंवरपुर चौकी क्षेत्र के कोलिहादेवरी के प्रफुल्ल कुमार साहू, रतन विश्वकर्मा, तेंदूकोना पुलिस ने रूपेश बरिहा, बुंदेली के रूपसिंग बरिहा को देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर शराब जब्त की है।
इसी तरह तुमगांव पुलिस ने देसी प्लेन व अंग्रेजी शराब के साथ भोरिंग निवासी मेषकांत को गिरफ्तार किया है। युवक के पास से 20 पाव देसी प्लेन शराब व 11 पाव अंग्रेजी शराब बरामद की है जिसकी कीमत 2920 आंकी जा रही है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। बागबाहरा पुलिस ने भी मुखबिर की सूचना पर ग्राम बोकरामुड़ा खुर्द में बाबूलाल मांझी को अपने घर के सामने से महुआ शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया। बाबूलाल मांझी बोकरामुड़ा खुर्द के कब्जे से 10 लीटर की जरकीन में 9 लीटर महुआ शराब जब्त की।