महासमुन्द

भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ कार्यसमिति की बैठक में मछली पालन नीति का विरोध
04-Sep-2022 2:15 PM
भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ कार्यसमिति की बैठक में मछली पालन नीति का विरोध

महासमुंद, 4 सितम्बर। भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ कार्यसमिति की बैठक कल जिला कार्यालय में आयोजित हुआ। इस दौरान भूपेश सरकार की नई मछली पालन नीति के विरोध में पूरे एकजुट होकर विरोध करने तथा प्रकोष्ठ की संगठनात्मक चर्चा हुई।
इस बैठक में मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नेहरुराम निषाद, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सीताराम निषाद, आनंद निषाद, सहसंयोजक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिव भोई, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नन्दकुमार निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रहास चन्द्राकर, भाजपा जिला मिडिया प्राभरी प्रेम चन्द्राकर, मछुआरा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुखीराम हिरवानी, सहसंयोजक भगत निषाद तथा बड़ी संख्या में प्रकोष्ठ के के सदस्य उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट