महासमुन्द
महासमुंद, 3 सितंबर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी में भारतीय मानक ब्यूरो शाखा कार्यालय रायपुर द्वारा स्टैंडर्ड क्लब बिरकोनी के बच्चों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला स्टैंडर्ड क्लब के मेंटर लक्ष्मण मानिकपुरी के संयोजन में आयोजित हुआ।जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में बीएसआई रायपुर के असिस्टेंट डायरेक्टर ऋषभ सिन्हा शामिल हुए। उन्होंने बच्चों को प्रथम सत्र में विभिन्न वस्तुओं व सामग्रियों का मानकीकरण किस प्रकार किया जाता है, विस्तार से समझाया। द्वितीय सत्र में मानक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लक्ष्मी साहू, द्वितीय देवांशु यादव, तृतीय हनी पांडे और चतुर्थ स्थान पर मनीष भारती रहे। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य कन्हैया लाल साहू, करुणा चंद्राकर, सीआर अग्रवाल, लताराजन, गीता दासरवार, रंजीता दुबे, रिचा पांडेय, लक्ष्मण मानिकपुरी, मेमन चंद्राकर, सौरभ साहू, सुमन साहू व ढालू साहू के साथ स्टूडेंट्स मौजूद थे।