महासमुन्द
महासमुंद, 3 सितंबर। महासमुंद के पूर्व विधायक एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डॉ. विमल चोपडा़ ने जिला वनोपज संघ में कांग्रेस सरकार की भूमिका की निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या कहा है। उन्होंने कहा कि यह परिवारवाद को बढ़ावा देनेे वाला है। जिला वनोपज संघ चुनाव में भी आदिवासी प्रतिनिधि को अंगूठा दिखाते हुए अपने परिवार को अप्रजातांत्रिक तरीके से निर्वाचित कराया गया है।
पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपडा़ ने जिला वनोपज संघ में विधायक विनोद चन्द्राकर एवं कांग्रेस सरकार की भूमिका की निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या के कांग्रेसी चरित्र को उजागर करने वाला एवं परिवारवाद को बढ़ावा देनेे वाला बताया है। क्षेत्र के आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों को विधान सभा चुनाव के समय यह आश्वासन दिया गया था कि विधायक बनने पर वनोपज संघ के अध्यक्ष का पद उन्हें मिलेगा। इस चुनाव में भी आदिवासी प्रतिनिधि को अंगूठा दिखाया गया है।