महासमुन्द

आंदोलन के दौरान विधायक को अपशब्द कहा, मामला दर्र्ज
02-Sep-2022 4:37 PM
आंदोलन के दौरान विधायक को अपशब्द कहा, मामला दर्र्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 2 सितम्बर।
छग अधिकारी कर्मचारी के अनिश्चितकालीन हड़ताल में सरायपाली विधायक को अपशब्द कहने का मामला सामने आया है। पुलिस ने विधायक की शिकायत पर जपं अध्यक्ष के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है। मामला सरायपाली का है।

पुलिस के अनुसार सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 29 अगस्त दोपहर 1 से 3 बजे के बीच उपपंजीयक कार्यालय के सामने छत्तीसगढ़ शासन के शासकीय कर्मचारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रहा था। वहां जनपद पंचायत सरायपाली अध्यक्ष कुमारी भास्कर ने भाषण देते हुए जनप्रतिनिधि एवं विधानसभा सरायपाली के विधायक को सार्वजनिक तौर पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां और धमकी दी है। उक्त भाषण को सुनने से बहुतों को बुरा लगा एवं मेरे मान सम्मान को ठेस पहुंची है, वहीं आम जनता के सामने मेरी मानहानि हुई है। 

विधायक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जनपद अध्यक्ष कुमारी भास्कर के खिलाफ  मामला दर्ज किया है।

 


अन्य पोस्ट