महासमुन्द

चार अलग-अलग मामलों में 25 लीटर शराब जब्त
28-Aug-2022 1:48 PM
चार अलग-अलग मामलों में 25 लीटर शराब जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 

 

महासमुंद, 28 अगस्त। जिले में शुक्रवार को पटेवा, बसना, तेन्दूकोना और बागबाहरा पुलिस ने शराब की अवैध बिक्री के चार अलग-अलग मामलों में करीब 25 लीटर शराब जब्त की है। पुलिस के अनुसार बागबाहरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुड़ागांव रास्ते में गांव के मोती लाल 

जांगड़े 38 साल को 8 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा। इसी क्रम में तेन्दूकोना पुलिस ने ग्राम घोंच निवासी कुश कुमार ठाकुर को घर की बाड़ी
में अवैध बिक्री के लिए छिपाकर रखी 9.360 लीटर देशी प्लेन शराब के साथ पकड़ा। बसना पुलिस ने ग्राम साल्हेझरिया निवासी गनपत चौहान (45) को उसके घर के सामने 4 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा। वहीं पटेवा पुलिस ने भी पाटनदादर निवासी जीवन लाल बरिहा (45) को 

उसके घर के सामने शराब की अवैध बिक्री करते हुए 4 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा है।

 


अन्य पोस्ट