महासमुन्द
ऐतिहासिक गुरुधाम के दर्शनार्थ यात्रा के लिए कल निकलेगा संगत का एक जत्था
27-Aug-2022 3:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 27 अगस्त। गुरु तेग बहादर साहिब के 401वें पावन प्रकाश पूरब शताब्दी वर्ष की खुशी में सिख समाज बसना की ओर से 28 अगस्त को संगत का एक जत्था ऐतिहासिक गुरुधाम के दर्शनार्थ यात्रा के लिए निकलेगा। यह जत्था 5 सितंबर को वापस आएगा। सिख समाज बसना के संरक्षक लाल सिंघ छाबड़ा व मनजीत सिंघ सलूजा के मार्गदर्शन में त्रिलोचन सिंघ, मनजीत सिंघ छाबड़ा के नेतृत्व में यह जत्था दिल्ली के ऐतिहासिक गुरुधाम शीश गंज साहिब, बंगला साहिब, मोतीबाघ साहिब, बाबा बंदासिंघ बहादर गुरुद्वारा, दमदमा साहिब आदि पहुंचेगा। इसके पूर्व भी 5 बार संगत को लेकर सिख समाज बसना द्वारा धार्मिक यात्रा निकली है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे