महासमुन्द

तीज का त्योहार सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक मूल्यों को प्रदर्शित करता है-विनोद
27-Aug-2022 2:13 PM
तीज का त्योहार सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक मूल्यों को प्रदर्शित करता है-विनोद

हाईस्कूल मैदान में तीज महोत्सव का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27 अगस्त।
शहर के हाईस्कूल मैदान में तीज महोत्सव का आयोजन कल शुक्रवार को किया गया। इस दौरान आयोजित वभिन्न
स्पर्धाओं में महिलाओं ने हिस्सा लिया। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की पहल पर आयोजित इस तीज महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। प्रतिभागी महिलाओं के बीच संसदीय सचिव भी पहुंचे और उनका उत्साहवर्धन किया।

महोत्सव की शुरुआत संसदीय सचिव ने दीप प्रज्जवलित कर की। संसदीय सचिव ने कहा कि हमारी संस्कृति में तीज उत्सव का बड़ा महत्व है। तीज का त्योहार हमारे सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक मूल्यों को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में हरेली, तीजा और कर्मा जंयती को परंपरागत रूप से मनाया जाता है। पहले इन त्योहारों में सार्वजनिक अवकाश नहीं था। भूपेश सरकार द्वारा अवकाश दिए जाने के निर्णय से उल्लास का माहौल रहता है।

इसी को ध्यान में रखते हुए शहर में तीज महोत्सव का आयोजन का यह दूसरा साल है। उन्होंने महिलाओं को तीजा-पोला पर्व की शुभकामनाएं भी दी। इधर तीज महोत्सव में आयोजित फुगड़ी प्रतियोगिता में रामकली, खूशबू, प्रभा यादव, फु ग्गा फ ोड़ प्रतियोगिता में शशि चंद्राकर, सरोजनी साहू, सरोज ध्रुव, पगड़ी प्रतियोगिता में श्वेता गुप्ता, राशि महिलांग व मुक्ता चंद्राकर, सोलह श्रंगार प्रतियोगिता में सावित्री साहू, शालिनी गायगौरे व भारती सोनी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का संचालन संजय शर्मा व सरिता तिवारी ने तथा आभार प्रदर्शन तारिणी चंद्राकर ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगरपालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, बीज अनुसंधान समिति के संचालक दाऊलाल चंद्राकर, विजय साव, आवेज खान, कमल प्रजापति, अजय थवाईत, पार्षद अनिता साव, सती साहू व द्रौपदी चंद्राकर के साथ अन्य मौजूद रहीं।
 


अन्य पोस्ट