महासमुन्द
महासमुंद, 26 अगस्त। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल महासमुंद के ग्रामीण प्रखंड की बैठक ग्रामीण विकास समिति भवन झलप में गुरूवार को आयोजित हुई। इस दौरान संगठन के बिंदुवार विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के जिला सहमंत्री धनेंद्र चंद्राकर ने वीएचपी व बजरंग दल द्वारा किए जाने वाले सामाजिक व धार्मिक कार्यों के बारे में चर्चा की औऱ सत्संग के माध्यम से लोगों को सनातन धर्म से जोडऩे की बात कही।
जिला संयोजक ईवन साहू ने गौ सेवा में कार्यकर्ताओं को आगे आने और धर्मांतरण रोकने के संबंध में विस्तार से विचार रखे। गांव में गोपालन व नेशनल हाइवे में दुर्घटनाग्रस्त गौ माता की सेवा में तत्पर रहने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। इस दौरान महासमुंद ग्रामीण प्रखंड की गठन की घोषणा जिला सह मंत्री धनेंद्र चंद्राकर ने की। इसमें प्रखंड सह मंत्री दुर्गेश यादव, बजरंग दल प्रखंड सहसंयोजक किशन नंद व संजय देवांगन, गौसेवा प्रमुख राज कुमार साहू, मठ मंदिर प्रमुख दुर्गेश पटेल, प्रसार प्रमुख सोनू निषाद, सत्संग प्रमुख भोजराम ध्रुव, सामाजिक समरसता प्रमुख नेतराम यादव के साथ अन्य को जिम्मेदारी दी गई।